{"_id":"6a74d343277e900f770574c0","slug":"innocent-child-dies-of-snakebite-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-127731-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सर्पदंश से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सर्पदंश से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के नटर्रा गांव में सर्पदंश से मासूम की मौत हो गई। नटर्रा गांव निवासी रामभरोसे की बेटी अनाया (03) बुधवार की देर शाम घर पर थी। खेलते-खेलते उसे किसी सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुन परिजन अचेत अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। (संवाद)
-- -- -- -- --
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
महोबा। संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। कोतवाली चरखारी के अनघौरा गांव निवासी रोशनी (24) बृहस्पतिवार की शाम घर पर थी। इसी दाैरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में पति भोजराज उसे जिला अस्पताल लाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका गर्भवती थी। मामले की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई है। (संवाद)