फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The entry of vehicles inside the fair premises will be prohibited.

Hamirpur News: मेला परिसर के अंदर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Thu, 06 Aug 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The entry of vehicles inside the fair premises will be prohibited.
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एएसपी वंदना सिंह, एडीएम इंद्रनंदन सिंह और एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। मेला 29 अगस्त से शुरू होगा और 15 दिन चलेगा। अधिकारियों ने कीरत सागर तट पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया। मेला परिसर के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। दुकानों के बीच मार्गों को पर्याप्त चौड़ा रखने के लिए कहा गया। एएसपी ने व्यापक सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। वैकल्पिक वाहन खड़ा करने के स्थानों और मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। समन्वय बनाकर कार्य करने और भीड़ प्रबंधन के प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए। अनावश्यक भीड़भाड़ और यातायात जाम से बचाव के लिए भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मेला के दौरान कोई अव्यवस्था या सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed