{"_id":"69c6de02bd6c3b0c8803cd6e","slug":"married-woman-dies-injury-marks-on-body-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137901-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ददरी गांव में विवाहिता जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। भाई ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराली घर से लापता हैं।
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि ददरी गांव में उनकी बहन जयदेवी (32) की ससुराल है। शुक्रवार सुबह बहन ने फोन कर बताया कि ससुराली उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। दोपहर में वह बहन की ससुराल पहुंचे वहां उनकी बहन मृत मिली। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने मारपीट कर हत्या की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक साल पहले बहनोई ओमप्रकाश की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद बहन को उसकी सास, ससुर व विवाहित नंद परेशान कर रहीं थीं। बताया कि बहन के दो बेटे अशेंद्र व विश्वास हैं। हलका इंचार्ज एसआई रोहित साहू ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
Trending Videos