{"_id":"69cc1b9f07617c84230d9632","slug":"the-opposition-seized-the-checking-campaign-of-the-bjp-district-president-and-are-giving-advice-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-138083-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विपक्षियों ने लपका भाजपा जिलाध्यक्ष का चेकिंग अभियान, दे रहे नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विपक्षियों ने लपका भाजपा जिलाध्यक्ष का चेकिंग अभियान, दे रहे नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन चेकिंग अभियान सुर्खियों में है। विपक्ष ने हाथ आए इस मुद्दे को लपक लिया है। जिले में इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। सोशल साइटों पर जिलाध्यक्ष को ट्रोल किया जा रहा। कांग्रेस प्रवक्ता ने तो यहां तक कह दिया कि उनके इस कृत्य से लाइन ऑर्डर बिगड़ सकता था, उन्हें यह क्षेत्राधिकार किसने दिया है। फेसबुक पर लिखा कि मेरा सुझाव है कि प्रशासनिक अधिकारियों को अवकाश पर जाना चाहिए और जिलाध्यक्ष को जिलाधिकारी का चार्ज ले लेना चाहिए।
सोमवार की देर शाम बिवांर-जलालपुर मार्ग पर भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने मौरंग लदे वाहनों की अचानक चेकिंग शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने 15 वाहनों को चेक किया। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के इस कार्य पर विपक्षी दलों के नेताओं ने खुली टिप्पणी की। फेसबुक पर सपा नेता युगांक मिश्रा ने लिखा कि व्यवस्था का नया अघोषित चेकपोस्ट। कहा कि क्या प्रशासन ने सड़कों की जिम्मेदारी अब राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आउटसोर्स पर कर दी है। कांग्रेस के प्रवक्ता उज्ज्वल पाठक ने कहा कि वह महिला हैं, उन्हें इस तरह सड़क पर बगैर किसी सुरक्षा के खड़ा नहीं होना चाहिए था। चेकिंग स्थल पर लाइन ऑर्डर भी बिगड़ सकता था। उन्होंने फेसबुक पर भी अपनी टिप्पणी पोस्ट की।
ओवरलोड ट्रक ने मारी थी टक्कर
भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने मंगलवार की शाम को जरूर एक प्रेस नोट जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि कल बांधुर तिराहे के पास एक अत्यंत गंभीर घटना घटित हुई। मौरंग से भरा हुआ अत्यधिक ओवरलोड ट्रक तीव्रगति से लापरवाही से मेरी गाड़ी बिल्कुल करीब से निकला जिससे मेरी गाड़ी में टक्कर लगी और अनियंत्रित हो गई। बड़ा हादसा बच गया। बिना रॉयल्टी के अवैध परिवहन स्थायी समस्या बन चुका है।
सभी 15 ट्रक अंडरलोड, एक के कागजात अधूरे
मंगलवार को एआरटीओ अमिताभ राय ने जारी सूचना में दावा किया कि जिन 15 ट्रकों को जिलाध्यक्ष ने जांच किया था वह सभी अंडरलोड हैं। एक ट्रक बगैर एमएम 11 मौरंग लादे पाया गया, जिसको सीज कर थाना बिवांर में खड़ा कराया गया।
Trending Videos