सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A bee stung a man's tongue while he was drinking juice, resulting in a serious condition.

Hamirpur News: जूस पीने के दौरान मधुमक्खी ने जीभ में मारा डंक, बिगड़ी हालत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A bee stung a man's tongue while he was drinking juice, resulting in a serious condition.
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ठेले से गन्ने का जूस पीने के दौरान मधुमक्खी ने एक किसान की जीभ में डंक मार दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के बहरेला गांव निवासी किसान जयनारायण (52) मंगलवार दोपहर को कस्बे में खरीदारी के लिए आए हुए थे। धूप में प्यास लगी तो वह तहसील सड़क स्थित एक गन्ना जूस के ठेले के सामने जूस पीने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूस पीते समय आसपास मंडरा रही एक मधुमक्खी ने उनकी जीभ पर डंक मार दिया। तेज दर्द व जीभ में सूजन के बाद वह तड़पने लगे। सांस लेने में दिक्कत होने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भेजा। डॉ. शानिब खान ने बताया कि जीभ में सूजन के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed