सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mentally ill person pelted stones and broke bikes

Hamirpur News: मानसिक बीमार ने पथराव कर तोड़ीं बाइकें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill person pelted stones and broke bikes
विज्ञापन
आंबेडकर चौराहे पर दो घंटे हंगामा, दुकानदारों ने गिराए शटर
Trending Videos




फोटो 22 एचएएमपी 25- राठ के आंबेडकर चौराहे पर पुलिस चौकी में बंद मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक। संवाद

फोटो 22 एचएएमपी 26- राठ सीएचसी में युवक को उपचार करने ले गए राहगीर। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी



राठ (हमीरपुर)। शराब के ठेके में विवाद के बाद मानसिक बीमार युवक ने आंबेडकर चौराहे पर दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिसकर्मियों द्वारा मना करने पर पथराव कर दिया। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर अपनी जान बचाई।

आंबेडकर चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक शराब की दुकान पर पहुंचा। जहां पैसों को लेकर विवाद होने पर भड़क गया। इस दौरान वह हंगामा करने लगा। देशी शराब की दुकान, फास्ट फूड व पुलिस चौकी के अंदर तोड़फोड़ कर दी। पथराव करते हुए आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त कर दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। युवक ने पुलिस पर पथराव कर दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव करने पर राहगीरों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह उसे पकड़कर चौराहे पर बनी चौकी में बंद कर दिया। जहां उसने चौकी में रखे सामान में तोड़फोड़ की। हाथ पैर बांधकर काबू करने के बाद एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। डॉ कनिष्क माहुर ने बताया कि युवक का इलाज किया गया है। वहीं कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि युवक दीवानपुरा मोहल्ला बड़ा मंदिर के पास रहने वाला बबलू पुरवार है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed