{"_id":"69726fe9ea381d72870402f4","slug":"minor-raped-on-pretext-of-marriage-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-135148-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कुछेछा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पत्र पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव निवासी किशोरी गुरुवार को अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंची। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पारा औझी निवासी लवलेश निषाद का उसके गांव में आना-जाना था।
तीन वर्ष पूर्व संपर्क में आने के बाद युवक उसे अपने साथ सूरत लेकर चला गया। शादी का झांसा देकर उसका तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। बीते एक माह पूर्व आरोपी किशोरी को उसके बहनोई के यहां छोड़कर भाग गया।
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अपराध निरीक्षक को जांच विवेचना सौंप दी गई है।
Trending Videos