सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pathrehta bridge will be repaired with Rs 24 lakh.

Hamirpur News: 24 लाख रुपये से पथरेहटा पुल की होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pathrehta bridge will be repaired with Rs 24 lakh.
विज्ञापन
- रोजाना इस पुल से गुजरते 10 वाहन, चालकों को आवागमन में होगी सुविधा व दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। जिले के राठ-जलालपुर मार्ग पर भेड़ी गांव के पास बेतवा नदी पर बना पुल कई सालों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। अब इसके चमकने का समय आ गया है। 24 लाख की लागत से इस पुल की मरम्मत करायी जाएगी। रोजाना इस पुल से करीब 10 हजार वाहन आवागमन करते हैं। यह पुल हमीरपुर और जालौन जनपदों को जोड़ता है। लोनिवि ने इसके मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राठ-जलालपुर मार्ग पर भेड़ी गांव के पास बेतवा नदी पर बना पथरेहटा पुल को कई सालों से मरम्मत की दरकार थी। पुल की छत व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहन चालकों को इससे गुजरने में हिचकोले खाने पड़ते हैं। आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा भी लगा रहता है। यह पुल हमीरपुर व जालौन जनपदों को जोड़ता है। इस पुल से रोजाना 10 हजार वाहन आवागमन करते हैं। राहगीरों की समस्या को देखते हुए लोनिवि सीडी-2 ने पूर्व में इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन स्तर से इसके मरम्मत की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि 24 लाख रुपये से पुल की मरम्मत करायी जानी है। इसकी निविदाएं भी निकाल दी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इसको दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed