{"_id":"6988d7e0f825ba810c0991ef","slug":"roadways-bus-pelted-with-stones-driver-and-conductor-beaten-up-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-122304-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रोडवेज बस में पथराव, चालक-परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रोडवेज बस में पथराव, चालक-परिचालक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर अलीपुरा के पास महोबा से लखनऊ जा रही रोडवेज की एसी बस में नशे मेंं धुत बाइक सवार दो युवकों ने पथराव कर दिया। बस रुकते ही आरोपियों ने चालक-परिचालक को पीटकर घायल कर दिया। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने पुलिस को सूचना देते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रोडवेज बस के चालक शिवशंकर सैनी ने थाना कबरई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परिचालक विकास कुमार के साथ रविवार की शाम करीब पौने छह बजे महोबा से सवारियां भरकर लखनऊ जा रहा था। जैसे ही बस हाईवे पर अलीपुरा के पास पहुंची। तभी नशे में धुत बाइक सवार ओवरटेक करते हुए आगे निकले और परिचालक को गाली गलौज करने लगे। सड़क पर जाम लगने के चलते जैसे ही बस रुकी तो बाइक सवार युवकों ने चालक-परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी बस का पीछा करते हुए कुनहेटा तिराहे पहुंच गए और बस को रोकने का प्रयास करते हुए पत्थर व डंडोंं से हमला कर दिया। इससे चालक की खिड़की और बस के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस दौरान बस खड़ी रहने से उसमें सवार यात्री चौखेलाल, राहुल, किरण, लोकेंद्र, अंजू, कार्तिक आदि यात्री परेशान रहे। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos