सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stand united against those plotting division

Hamirpur News: विभाजन की साजिश रचने वालों के खिलाफ एकजुट रहें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Stand united against those plotting division
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा मंडी समिति के समीप विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व प्रधानाचार्य बटेश्वर दयाल दोहरे ने अध्यक्षता की।
Trending Videos

गजेंद्र सिंह ने संबोधन में कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को बांटने के प्रयास हो रहे हैं। महापुरुषों पर गलत टिप्पणियां कर वैमनस्य फैलाया जा रहा है। जाति-धर्म-गोत्र के आधार पर विभाजन की साजिश रचने वालों के खिलाफ एकजुट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि हिमालय से हिंद महासागर तक सभी हिंदू हैं और इस देश की संस्कृति-धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य है। अध्यक्ष बटेश्वर दयाल दोहरे ने प्रेम-सौहार्द का संदेश दिया। संयोजक विवेक पालीवाल ने आभार जताया। ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन आशारानी कबीर, गोपाल दास पालीवाल, रामविलास श्रीवास, ब्रह्मकुमारी बहनें, अमित सिंह राजावत, गणेश तिवारी, आकाशदीप पालीवाल, प्रधान चंद्रेश सिंह गौर उपस्थित रहे। संचालन सुशील सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed