राठ (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार दिलीप कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रिंस सोनी ने बताया कि ज्ञापन स्वर्णकार समाज और सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए था।
ज्ञापन में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग की गई। साहूकारी लाइसेंस की व्यवस्था की भी मांग शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने को कहा गया। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत सर्राफा व्यवसाय को स्वर्ण एवं रजत धातु के रूप में उपलब्ध कराने की मांग हुई। समाज ने लूट, चोरी व हत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और पीड़ितों की मदद की भी मांग की। इस दौरान बृजभूषण सोनी दाऊ, बृजेंद्र सोनी भोले, रोहित सोनी, किशन सोनी, रमाशंकर सोनी, संतोष सोनी और श्रीकांत सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।