सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The team found 15 CHOs absent during the inspection.

Hamirpur News: टीम को निरीक्षण में 15 सीएचओ अनुपस्थित मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The team found 15 CHOs absent during the inspection.
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। स्टेश रिव्यू मिशन (एसआरएम) टीम ने मंगलवार शाम सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात 22 सीएचओ में 15 अनुपस्थित मिले।
Trending Videos

शासन से भेजे गए टीम के सदस्य डॉ प्रदीप सिंह यादव (ललितपुर) व डॉ. देशराज दोहरे देर शाम सीएचसी पहुंचे। अस्पतालों की साफ सफाई परखी। दवाओं का स्टॉक व स्टाफ के बारे में जानकारी ली। डॉ. प्रदीप सिंह यादव ने कहा कि सीएचसी में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाईं गईं। उन्होंने कहा कि आबादी के अनुपात में विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन से निरीक्षण जारी है। इस अवधि में राठ व नौरंगा सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जांच की। कई जगह डॉक्टर व फार्मसिस्ट नहीं मिले। क्षेत्र में 22 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं और सभी में सीएचओ की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि निरीक्षण के दौरान मात्र सात सीएचओ उपस्थित मिले हैं। एक महिला सीएचओ मातृत्व अवकाश पर हैं। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक अरविंद यादव, डॉ कनिष्क माहुर, फार्मसिस्ट विवेक गुप्ता, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed