सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman commits suicide by jumping from Mohana bridge

Hamirpur News: मोहाना पुल से कूदकर महिला ने दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping from Mohana bridge
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी और मोहाना गांव के बीच बेतवा नदी पर बने पुल से बृहस्पतिवार शाम एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चिकासी और डकोर पुलिस मौके पर पहुंची। ड्रोन की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना स्थल जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र में होने के कारण शव को डकोर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos

मृतिका की पहचान नेहा (28), पत्नी बीरसिंह, निवासी जैसारी थाना डकोर के रूप में हुई है। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नेहा ने मोहाना पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। नेहा की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि घटना स्थल डकोर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए अग्रिम कार्रवाई डकोर पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed