{"_id":"6ad1ce7d04e8d6c4b70edbcb","slug":"890-kg-of-ghee-seized-in-hapur-over-suspicions-of-adulteration-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हापुड़ में मिलावट की आशंका पर 5.34 लाख रुपए की कीमत का 890 किलो घी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हापुड़ में मिलावट की आशंका पर 5.34 लाख रुपए की कीमत का 890 किलो घी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी
Fri, 16 Oct 2026 12:43 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:43 PM IST
सार
सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान परिसर में करीब 892 किलोग्राम घी, एक टिन रिफाइंड पाम ऑयल और 30 किलोग्राम क्रीम मिली। मौके पर घी बनाने के उपकरण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
890 किलो घी सीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार की रात मोदीनगर रोड स्थित मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर छापेमारी की। ग्राम अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना स्थित प्रतिष्ठान से करीब 5.34 लाख रुपए की कीमत का 890 किलोग्राम घी सीज किया गया। टीम ने घी, रिफाइंड पाम ऑयल और क्रीम के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान परिसर में करीब 892 किलोग्राम घी, एक टिन रिफाइंड पाम ऑयल और 30 किलोग्राम क्रीम मिली। मौके पर घी बनाने के उपकरण भी मौजूद थे। घी में मिलावट की आशंका और रिफाइंड पाम ऑयल की मौजूदगी को देखते हुए टीम ने घी के दो, रिफाइंड पाम ऑयल का एक और क्रीम का एक नमूना लिया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान 890 किलोग्राम घी और शेष 14 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल को जब्त कर सीज कर दिया गया। निरीक्षण में घी बनाने के उपकरणों, भंडारण के बर्तनों और प्रोसेसिंग क्षेत्र में गंदगी मिली। इसके अलावा घी को प्लास्टिक के नॉन फूड ग्रेड ड्रमों में रखा गया था। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में सुधार के लिए संचालक को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन