{"_id":"6a4d65fca2d7cd41cd0dc34d","slug":"a-sit-in-protest-regarding-farmers-demands-continued-for-an-hour-and-a-half-at-the-collectorate-hapur-news-c-135-1-hpr1005-144372-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर डेढ़ घंटे तक चला धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर डेढ़ घंटे तक चला धरना
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरने पर बोलते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में करीब डेढ़ घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम संदीप सिंह को सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन हुआ। जिले में राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर के किसानों के मुद्दों को लेकर धरना दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने किसानों के प्रमुख मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ देने, किसानों का पूर्ण कर्जमाफी, स्नातक के बच्चों को 15 हजार रुपये प्रति माह, गन्ने का मूल्य 550 रुपये प्रति कुंतल, खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक, अमेरिका भारत ट्रेड डील पर रोक लगने, 50 वर्ष के किसानों को आजीवन पेंशन की सुविधा आदि मांगें रखीं।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने सिंभावली के पास दिखाई दिए तेंदुए को पकड़ने, मक्का धान के क्रय केंद्र बढ़ाने व सभी फसल का एमएसपी तय होने और घटतौली पर कार्यवाही की बात रखी।
विज्ञापन
इस दौरान रामेंद्र सिंधु, मुनेश यादव, शशांक गुप्ता, रामोतार सिसोदिया, मनोज राणा, सचिन राणा, धर्मेंद्र मसंद, सोहन सिंधु, विजयपाल, सरजीत सिंह, धर्म सिंह, अजय सिंह, मोनू चौधरी और मोहित मौजूद रहे।