{"_id":"6a4d666d1b62807d590a36ac","slug":"canter-crashes-into-loader-parked-on-reliance-road-driver-loses-his-life-hapur-news-c-135-1-hpr1006-144367-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिलायंस रोड पर खड़े लोडर में भिड़ा कैंटर, चालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिलायंस रोड पर खड़े लोडर में भिड़ा कैंटर, चालक की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर रिलायंस रोड के पास पंचर हुए लोडर का टायर बदल रहे चालक को पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मूल निवासी जनपद शाहजहांपुर, थाना जैतीपुर, गांव लालपुर बड़ा गांव, वर्तमान निवासी गुरुग्राम, थाना पालम विहार, कृष्णा चौक निवासी पप्पू सिंह (45) मंगलवार को लोडर में घरेलू सामान लेकर अपने गांव जा रहे थे। दोपहर बाद रिलायंस रोड के पास पहुंचने पर लोडर का टायर पंचर हो गया। वह वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर टायर बदलने लगे।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आया कैंटर अनियंत्रित होकर लोडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल रामा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने कैंटर चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।