{"_id":"6a4d66f2a00a299f2d05dd39","slug":"transformer-blew-out-power-outage-lasted-all-night-angry-residents-created-a-ruckus-hapur-news-c-135-1-hpr1002-144360-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रांसफार्मर फुंके, रातभर रहा बिजली संकट, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रांसफार्मर फुंके, रातभर रहा बिजली संकट, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मोदीनगर रोड बिजलीघर का ट्रांसफार्मर (10 एमवीए) फुंकने से रविवार रात आठ बजे से सोमवार की देर शाम तक लाइन पार इलाके के 20 हजार घरों की सप्लाई ठप रही। चंडी रोड, सराफा बाजार में भी रात से बिजली नहीं मिली, इस पर उद्यमियों और दुकानदारों ने हंगामा किया। सोमवार की दोपहर भी बरसात के कारण ढाई घंटे तक शहर के मुख्य बिजलीघर बंद रहे।
मोदीनगर रोड बिजलीघर से लाइन पार इलाके के आवास विकास, संजय विहार, चंद्रलोक कॉलोनी, आदर्शनगर, कविनगर, रजनी विहार, शांति विहार, असौड़ा, कृष्णा विहार समेत दर्जनों मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार की रात करीब आठ बजे 10एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया, इसकी कीमत एक करोड़ से भी अधिक बतायी जा रही है।शुरूआत में कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की बात को दबाना चाहा।
सूचना मिलने पर रात करीब 9 बजे अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर की जांच करायी तो वह फुंका निकला। इससे करीब 20 हजार घरों की सप्लाई प्रभावित हो गई। जांच करने पर पता चला कि वर्ष 2016 से अब तक यह ट्रांसफार्मर तीन बार फुंका है, हर बार जिम्मेदार इसकी रिपेयरिंग ही करा रहे थे, ताकि उच्चाधिकारियों की नजर में यह मामला न आए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने अधिकारियों को सूचना देकर, बिजलीघर के लिए नया ट्रांसफार्मर पास करा दिया। देर शाम तक ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य कराया जा रहा था। आवासीय क्षेत्रों के अलावा तीन स्कूलों की सप्लाई भी प्रभावित रही।
उधर, चंडी रोड पर 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर भी रविवार की रात फुंक गया। इस कारण चंडी रोड, सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, मिनाक्षी रोड आदि की सप्लाई रातभर बाधित रही। उद्यमियों और दुकानदारों ने निगम के खिलाफ सड़क पर उतरकर नारेबाजी और हंगामा किया। वहीं, पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके में 400केवी का ट्रांसफार्मर भी फुंकने से लोग परेशान हुए।