सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man was beaten up over a dispute regarding parking his scooter in the hospital parking lot.

Hapur News: अस्पताल पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में युवक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up over a dispute regarding parking his scooter in the hospital parking lot.
अस्पताल पार्किग में मारपीट होने के बाद जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : भरतपुर गांव के लिए चिह्नित जमीन की पैमाइश करती टीम।
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के पुरानी गढ़ चुंगी स्थित एक अस्पताल की पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बचाव करने आईं युवक की मां को भी आरोपियों ने अभद्रता कर जमकर पीटा। युवक की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
Trending Videos


गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पिछले चार दिनों से उनकी सास गढ़ चुंगी स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र स्कूटी पर सवार होकर उनका खाना लेकर अस्पताल आया था। इस दौरान उनके पुत्र ने पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद उनके पुत्र की किसी बात पर पार्किंग ठेकेदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने करीब 14 युवकों को यहां बुलाकर उनके पुत्र को लाठी डंडों से जमकर पीटा। इसमें उनका पुत्र घायल हो गया। शोर सुनकर वह व आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र को बचाने प्रयास किया तो आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए उन्हें भी जमकर पीटा। यहां एकत्र लोगों ने किसी तरह उन्हें व उनके पुत्र को आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी उन्हें व उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अस्पताल पार्किंग में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed