{"_id":"69d7f23bd833feb5a4087d95","slug":"people-struggling-for-cylinders-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139714-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिलिंडरों के लिए जद्दोजहद कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिलिंडरों के लिए जद्दोजहद कर रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में कामर्शियल गैस सिलिंडरों को लेकर हर दिन लंबी लिस्ट पूर्ति विभाग के जरिये एजेंसी संचालकों को सौंपी जा रही है। विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए हर दिन 40 से अधिक आवेदन हो रहे हैं। हर आवेदन में कम से कम 10 सिलिंडरों की मांग की जा रही है। इसके अलावा होटल व रेस्तरां संचालक अलग से सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। लगातार बढ़ते आवेदनों को लेकर अब विभाग अधिकारी चिंतित हैं और आवेदनों की जांच शुरू कराने की भी तैयारी है।
इन दिनों कलक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति विभाग के कार्यालय में सुबह से शाम तक वैवाहिक कार्यक्रम, सामाजिक सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए लोग सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी जो भी आवेदन आ रहे हैं, उनकी सूची बनाकर कार्यालय के बाहर चस्पा कर रहे हैं। इस सूची को कंपनी के सेल्स अधिकारी के माध्यम से एजेंसियों को भी भेजा जा रहा है। सिलिंडर की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे अमित सिंह ने बताया कि उनकी बहन का विवाह है। इसके लिए करीब 15 सिलिंडरों की आवश्यकता है लेकिन एजेंसी संचालक छह से अधिक सिलिंडर देने को तैयार नहीं है। इस कारण वह परेशान हैं। लोगों की जरूरत के बाद भी गैस एजेंसी के संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। आदेश के बाद भी वह इस प्रकार की गड़बड़ी करके लोगों को परेशान करते हैं।
मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि जो भी आवेदन आ रहे हैं। उन्हें कंपनी के सेल्स अधिकारियों को भेजा जा रहा है। कंपनी के सेल्स अधिकारी गैस एजेंसी को सूची दे रहे हैं। यदि कोई फर्जी आवेदन करता है तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos