{"_id":"69d7f342bf0cef15c70d1e34","slug":"protest-against-prepaid-meters-threat-of-strike-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139701-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रीपेड मीटरों के विरोध में हंगामा, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रीपेड मीटरों के विरोध में हंगामा, धरने की चेतावनी
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हंगामा करते वैशाली कालोनी के लोग। स्रोत स्वयं
- फोटो : 1
विज्ञापन
हापुड़। प्रीपेड मीटरों के विरोध में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता, एसडीओ कार्यालय में हंगामा किया। रात के समय बिजली कटने, अधिक लोड का बिल बनने, पैनल्टी लगने समेत कई प्रमुख समस्याओं को उठाया। इन मीटरों को पोस्टपेड में कंवर्ट करने की मांग उठाई, राहत नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन का एलान किया।
जिले में डिजिटल मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। करीब 25 हजार मीटर प्रीपेड में कंवर्ट हो चुके हैं। इन मीटरों से सप्लाई तभी मिलती है जब एडवांस में रिचार्ज किया गया हो, एक रुपया भी अगर निगेटिव में है तो बिजली चालू नहीं होती। हापुड़ शहर में बहुत सी कॉलोनियों अभी भी ऐसी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मेहनत मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं।
इनके सामने बड़ी समस्या यह है कि ये उपभोक्ता एडवांस बिल जमा करने में समर्थ नहीं हैं। वैशाली कॉलोनी से भी बड़ी संख्या महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर, इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। घरेलू कनेक्शन का लोड 62 किलोवाट तक आने जाने की प्रमुख समस्या को भी रखा गया।
उपभोक्ताओं ने बताया कि एसडीओ स्तर के अधिकारी समस्या का निस्तारण न कर, प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता बता रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि रात में स्मार्ट मीटर की बिजली नहीं कटती, लेकिन हर रोज किसी न किसी उपभोक्ता के साथ यह समस्या बन रही है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हंगामे के दौरान अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने लोगों को समझाया और शिकायती पत्र लेकर, समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
हंगामा करने वालों में कीर्ति शर्मा, कमला, रेखा, रूपम, रंजना, सुमन, नामकौर, सुदेश, उर्मिला, राजेंद्र, चंद्रकांता, रिंकू आदि मौजूद रहे।
शराब पीकर एसडीओ कार्यालय में अभद्रता : स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायत लेकर शराब पीए एक उपभोक्ता एसडीओ प्रथम के कार्यालय में घुस गया और अभद्रता पर उतारु हो गया। बिजली कर्मियों के समझाने पर जब वह नहीं माना तो एसडीओ ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस उसे थाने ले आई।
Trending Videos