सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of harassing a married woman and throwing her out of the house

Hapur News: विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassing a married woman and throwing her out of the house
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


गांव सहसपूरा निवासी शिवानी ने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी को दिल्ली के पुष्प विहार निवासी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी से पहले ससुराल पक्ष ने दहेज लेने से मना किया था, लेकिन उसके पिता ने घरेलू सामान व अन्य उपहार दिए। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अक्षित बुलेट बाइक की मांग करने लगा और मांग पूरी न होने पर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सास और ससुर ने सोने की अंगूठी, चेन और दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसे मायके तक नहीं जाने दिया गया और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। पीडि़ता ने बताया कि वह ससुराल में सात दिन ही रह सकी, इस दौरान उसके साथ लगातार पीटना और उत्पीड़न किया गया। बाद में आरोपियों ने उसे घर से निकालते हुए धमकी दी कि बिना दहेज लाए वापस आने पर जान से मार देंगे। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद वह उसे मायके ले आए। फिलहाल पीडि़ता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed