{"_id":"69de7eba3dab787e120d899c","slug":"administrative-changes-in-garh-tehsil-pawan-becomes-the-new-tehsildar-hapur-news-c-306-1-gha1001-121469-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ तहसील में प्रशासनिक बदलाव, पवन बने नए तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ तहसील में प्रशासनिक बदलाव, पवन बने नए तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील में लंबे समय से चल रहे विवाद और अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए तहसीलदार का तबादला कर दिया है।
डीएम अभिषेक पांडे ने गढ़ तहसीलदार राहुल सिंह को हापुड़ सदर तहसील स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें सदर तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, हापुड़ न्यायिक तहसीलदार पवन यादव को गढ़ तहसील का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कई दिनों से गढ़ तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार कोर्ट के बहिष्कार को लेकर हड़ताल जारी थी।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसील प्रशासन के कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है और उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। लगातार विरोध और कार्य बहिष्कार के चलते तहसील का कार्य प्रभावित हो रहा था। नए तहसीलदार पवन यादव से अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को बेहतर समन्वय और सुचारू कार्य व्यवस्था की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X