{"_id":"69e50f5a91d64daeb10c2cde","slug":"akshaya-tritiya-saw-a-flood-of-money-in-the-market-with-buyers-thronging-the-market-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140196-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अक्षय तृतीया पर बाजार में हुई धनवर्षा, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अक्षय तृतीया पर बाजार में हुई धनवर्षा, उमड़े खरीदार
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित टीवीएस बाइक के शोरूम पर बाइक की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अक्षय तृतीया के पर्व पर रविवार को बाजार में रौनक दिखाई दी। सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सोने और चांदी के भाव में तेजी होने से कारोबार थोड़ा ठंडा रहा, फिर भी रात तक सराफा दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचते रहे।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद अग्रवाल का कहना है कि सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या कम है। अक्षय तृतीया के चलते सोने के सिक्के, अंगूठी, चैन आदि आभूषण की खरीदारी हुई है।
शहर के सराफा बाजार के साथ ही रेलवे रोड, शिवपुरी, चंडी रोड, पक्का बाग, गोल मार्केट सहित इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। दुकानों पर एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी का सिलसिला रात तक जारी रहा। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मूलचंद गुप्ता ने बताया कि गर्मी के बढ़ते असर के साथ ही अक्षय तृतीया पर कारोबार में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
दोपहिया वाहनों के साथ कार की भी हुई बिक्री : गढ़ रोड स्थित रोहन मोटर्स के जीएम मनोज चौधरी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर आम दिनों के मुकाबले कारोबार दोगुना रहा। अक्षय तृतीया पर दस कार की डिलीवरी हुई। वहीं, 12 लोगों ने कार खरीदने के लिए बुकिंग की। दिल्ली रोड स्थित टीवीएस शोरूम के स्वामी आशीष त्यागी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने के लिए करीब 15 ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग करा रखी थी, जो रविवार को वाहन खरीदकर अपने घर ले गए। वहीं करीब 10 ग्राहकों ने दोपहिया वाहनों की बुकिंग कराई।
स्टॉल लगाकर गन्ने का रस का किया वितरण : जैन समाज द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर मेरठ रोड पर गन्ने के रस का स्टाल लगाकर राहगीरों को रस का वितरण किया गया। जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने अक्षय तृतीया को गन्ने का रस पीकर अपना व्रत खोला था। इस अवसर पर अशोक जैन, चुन्ना जैन, तुषार जैन, अर्पित जैन, नमन जैन, अंकित आदि माैजूद रहे।
Trending Videos