{"_id":"6a382a35d3a0b75c0e0b3ea8","slug":"allegation-of-beating-up-a-young-man-under-the-pretext-of-a-lift-and-snatching-his-bike-cash-and-ring-hapur-news-c-306-1-gha1004-122866-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लिफ्ट के बहाने युवक को पीटकर बाइक नकदी व अंगूठी छीनने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लिफ्ट के बहाने युवक को पीटकर बाइक नकदी व अंगूठी छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंभावली। कस्बे की गोवर्धनपुर कॉलोनी निवासी एक युवक ने परिचित युवक और उसके साथियों पर पिटाई कर बाइक, नकदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोवर्धनपुर कॉलोनी निवासी सागर ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खुडलिया मार्ग पर उसे एक परिचित युवक मिला, जिसने कुछ दूर तक छोड़ने की बात कहकर उसकी बाइक पर बैठ गया। आरोप है कि रास्ते में युवक उसे एक कच्चे मार्ग पर ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। पीडि़त ने बताया कि वहां पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बाइक छीन ली और जेब में रखे सात हजार रुपये व सोने की अंगूठी भी लूट ली।
विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया गया। सागर का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने लोहे के कड़े से हमला किया, जिससे उसके कान में चोट आई। घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव का कहना है कि पीडि़त की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।