{"_id":"6a38fc8e14c60b743204cd76","slug":"woman-ended-her-life-by-hanging-herself-in-room-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या!: लापता समझ ढूंढता रहा था परिवार, घर में ही मिली महिला की फंदे लटकी लाश; पुलिस भी रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या!: लापता समझ ढूंढता रहा था परिवार, घर में ही मिली महिला की फंदे लटकी लाश; पुलिस भी रह गई दंग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ जिले में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इस वारदात से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक महिला मंजू देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
क्षेत्र के गांव खुडलिया स्थित गंगा विहार कॉलोनी में एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गंगा विहार कॉलोनी निवासी कविता ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी माता मंजू देवी (45 वर्ष) घर से लापता हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि मंजू देवी का शव घर के ऊपर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मंजू देवी की बेटी कविता ने बताया कि उसके माता-पिता उसके साथ ही रहते थे। उनके कोई पुत्र नहीं है, इसलिए वह दोनों की देखभाल करती थी। इस संबंध में सीओ राहुल कुमार ने बताया कि सिंभावली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।