{"_id":"6a382c996d1f0cc08d0ad776","slug":"the-suns-heat-was-mild-but-the-humidity-made-life-miserable-hapur-news-c-135-1-hpr1003-143473-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सूरज की तपिश रही कम, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सूरज की तपिश रही कम, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। मौसम के बदले मिजाज के बीच रविवार को दिनभर आकाश में बादलों के आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते सूरज की तपिश कम होने से तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज हुई, लेकिन उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का अनुमान जताया है।
पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश के कारण धूप में लोगों का पसीना छूट रहा था। सूरज ढलने के बाद भी सूरज की तपिश का असर दिखाई दे रहा था। रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला दिखाई दिया। आकाश में बादल छा जाने के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो सके।
सुबह दस बजे के बाद धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। ऐसे में लोगों को चटक धूप से तो राहत मिली, लेकिन उमस का प्रकोप जारी रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 41 फीसदी रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। ऐसे में चटक धूप के कारण भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लोगों को सताएगा।