{"_id":"6a382b8361f3a8f77a0a2667","slug":"a-presentation-by-the-person-managing-nagalands-education-system-hailing-from-pilkhuwa-hapur-news-c-135-1-hpr1006-143466-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नागालैंड की शिक्षा व्यवस्था संभाल रहीं पिलखुवा की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नागालैंड की शिक्षा व्यवस्था संभाल रहीं पिलखुवा की प्रस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के मोहल्ला मंडी निवासी प्रस्तुति शर्मा नागालैंड के 17 जिलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पिछले तीन महीनों से वह नागालैंड के शिक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर इस दिशा में कार्य कर रही हैं।
परिजनों के अनुसार हाल ही में कोहिमा स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति शर्मा और उनकी टीम ने करीब 300 अधिकारियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, शोधार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नागालैंड सरकार में स्कूल शिक्षा व एससीईआरटी के सलाहकार डाॅ. केख्रिलहोलिये यहोमे ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति राज्य को देश की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ेगी।
प्रस्तुति शर्मा हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव व आकाशवाणी उद्घोषक ऋषि कुमार शर्मा की पुत्री व समाजसेवी मनोज कुमार शर्मा जॉनी की भतीजी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद चीन में शोध कार्य के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त की और बाद में असम सरकार के शिक्षा विभाग में सलाहकार के रूप में कार्य किया। संवाद