फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ashutosh Singhal to be President of Tax Bar Association

Hapur News: आशुतोष सिंघल होंगे टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, बार काउंसिल से मिली स्वीकृति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Singhal to be President of Tax Bar Association
अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन आशुतोष सिंघल।
हापुड़। दो फाड़ हुई टैक्स बार एसोसिएशन के संबंध में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। इसके अनुसार आशुतोष सिंघल अध्यक्ष वाली टैक्स बार एसोसिएशन ही मान्य होगी। जबकि वेद प्रकाश अरोड़ा वाली एसोसिएशन को अवैध घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी, टैक्स बार एसोसिएशन हापुड़ के चेयरमैन मनोहर लाल दुआ ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर 16 जुलाई को टैक्स बार एसोसिएशन, हापुड़ के चुनाव संपन्न कराने का अनुरोध किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष कुमार रॉय व सहायक चुनाव अधिकारी संदीप अग्रवाल की देखरेख में 16 जुलाई को टैक्स बार एसोसिएशन, हापुड़ चुनाव संपन्न हुआ था।
विज्ञापन

इससे आशुतोष सिंघल को अध्यक्ष, रुपक शर्मा को उपाध्यक्ष, मुनेंद्र कुमार को महासचिव, अभिषेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया था। वहीं रजत कृष्ण गर्ग को सहसचिव प्रशासन, अर्जुन प्रसाद को सहसचिव प्रकाशन, राहुल कुमार को महासचिव पुस्तकालय, महेश चंद, यतेंद्र गोस्वामी और संदीप अग्रवाल को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व 26 जून को दूसरे गुट ने अपने टैक्स बार एसोसिएशन का गठन कर चुनाव संपन्न पहले ही करा लिया था। इसमें वेद प्रकाश अरोड़ा को अध्यक्ष,राजेंद्र मित्तल को उपाध्यक्ष व अमित मित्तल को सचिव चुना गया था। चुनाव संपन्न कराने के बाद एल्डर्स कमेटी, टैक्स बार एसोसिएशन हापुड़ के चेयरमैन मनोहर लाल दुआ ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर अनुमोदन का अनुरोध किया गया, जिसे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने अनुमोदित व स्वीकृत किया है।

कुछ कर अधिवक्ताओं ने मिलकर फर्जी तरीके से एसोसिएशन बना ली थी। बार काउंसिल के निर्देश के अनुसार एल्डर कमेटी ने चुनाव संपन्न कराया, जिसे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से अनुमोदन मिल गया है। इसके बाद टैक्स बार की अन्य कमेटी अवैध घोषित हो गई है।-आशुतोष सिंघल, अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन


इस संबंध में अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। - वेद प्रकाश अरोड़ा, कर अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed