फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Route diversion

Hapur News: एनएच 09 पर फिर लागू हुआ रूट डायवर्जन, ब्रजघाट से नहीं गुजरेंगे हल्के-भारी मालवाहक वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Route diversion
जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। स्रोत पुलिस
हापुड़। सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर एनएच-09 पर बृहस्पतिवार शाम से एक बार फिर रूट डायवर्जन कर दिया गया, जो अब शिवरात्रि तक लागू रहेगा। ब्रजघाट की ओर जाने वाले भारी और हल्के माल वाहक वाहनों को विभिन्न रास्तों से मुरादाबाद की ओर निकाला गया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हापुड़ शहर में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त सख्ती बरती जा रही है। जल्द ही गढ़ दिल्ली रोड को भी वनवे किए जाने की योजना है। जारी रूट डायवर्जन के तहत दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की ओर से आकर गजरौला, अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेसवे पर (माइल स्टोन मेरठ 32.5 किमी. से) यू-टर्न लेकर संभल कट (जनपद संभल) के रास्ते होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से आकर गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला भारी वाहन चंदौसी, संभल कट (जनपद संभल से वाया गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए सिंभावली कट (जनपद हापुड़) के रास्ते होकर एनएच 9 से अपने गंतव्य को जाएंगे। जनपद अमरोहा व गजरौला की ओर से आकर हापुड़ गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन गजरौला से हसनपुर गंवा कट से गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए सिंभावली कट (जनपद हापुड़) के रास्ते होकर एनएच 9 से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संभल से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल-अनूपशहर रोड कट से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर सिंभावली हापुड़ से होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
उधर, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाई ओवर, सोना पंप फ्लाई ओवर, थाना हापुड़ देहात के सामने से नीचे उतरकर ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास से किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। जबकि मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जनपद मेरठ से टियाला, किठौर मवाना, बहसूमा, मीरापुर, बिजनौर, छजलैट, होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
हाईवे पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित हुई एक लेन
शिवरात्रि पर्व को लेकर ब्रजघाट में बढ़ने वाली शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे-09 पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ब्रजघाट गंगा पुल से सिंभावली क्षेत्र के वैठ फ्लाईओवर तक हाईवे को वनवे कर दिया गया है। यह व्यवस्था शिवरात्रि पर्व तक लागू रहेगी। सीओ राहुल यादव ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार के बाद मंगलवार को शिवरात्रि पर्व है। पर्व पर ब्रजघाट में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए ब्रजघाट गंगा पुल से सिंभावली के वैठ मोड़ तक हाईवे पर यातायात को वनवे किया गया है। मुरादाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाली साइड को कांवड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित किया गया है। इससे कांवड़ियों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।



डीएम और एसपी ने किया नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण

बृहस्पतिवार को डीएम कविता मीना और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर कांवड़ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व लाइव फुटेज का अवलोकन भी किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग व्यवस्था व पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली व व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। एसपी ने कहा कि डायवर्जन को सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed