फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike collides with divider on flyover, four people including one and a half year old girl injured

UP: मां की गोद से छिटककर 20 फीट नीचे गिरी डेढ़ साल की मासूम बच्ची, फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई थी बाइक

Sun, 09 Aug 2026 02:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 09 Aug 2026 02:59 PM IST
सार

हापुड़ नगर के इंदरगढ़ी तगासराय निवासी सागर पुत्र विनोद अपनी पत्नी मीनू, डेढ़ वर्षीय पुत्री मिष्टी और दोस्त अरुण के साथ रविवार दोपहर बाइक से बाबूगढ़ छावनी दवाई लेने गया था। 

विज्ञापन
Bike collides with divider on flyover, four people including one and a half year old girl injured
मां की गोद से छिटककर 20 फीट नीचे गिरी डेढ़ साल की मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर पर रविवार की दोपहर को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां की गोद में बैठी डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची छिटककर फ्लाईओवर से करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति और उनका दोस्त भी घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हापुड़ नगर के इंदरगढ़ी तगासराय निवासी सागर पुत्र विनोद अपनी पत्नी मीनू, डेढ़ वर्षीय पुत्री मिष्टी और दोस्त अरुण के साथ रविवार दोपहर बाइक से बाबूगढ़ छावनी दवाई लेने गया था। इसी दौरान सागर के पास उसके भाई का फोन आया, जो ब्रजघाट में कांवड़ लेने गया हुआ था। भाई के बुलाने पर सभी लोग बाइक से ब्रजघाट की तरफ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जब उनकी बाइक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर पर पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक फिसल गई और मीनू की गोद में मौजूद डेढ़ साल की मिष्टी छूटकर फ्लाईओवर की रेलिंग के ऊपर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। बाइक से गिरने के कारण सागर, मीनू और अरुण भी घायल हो गए।

विज्ञापन

उसी दौरान सर्विस रोड से गुजर रहे बाइक सवार कुचेसर रोड चौपला निवासी हैप्पी कश्यप ने मासूम बच्ची को उठाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की नाक और पैर में फ्रैक्चर आया है, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed