सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   crime

Hapur News: मकान दिलाने व पुत्री की शादी के नाम पर महिला से 41.86 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी कोमल त्यागी ने अपने मामा व उसके परिवार के सदस्यों पर मकान दिलाने व पुत्री की शादी के नाम पर उनसे 41.86 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके पति को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के मामा व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos


कोमल त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2021 में उनके पति भूपेंद्र ने अपनी गांव की भूमि विक्रय की थी। इसका रुपया उनके व उनके पति के संयुक्त बैंक खाते में आया। राजकुमार निवासी हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड उनके सगे मामा हैं। वह अपने मामा पर बहुत विश्वास करती हैं। आरोप है कि उनके मामा राजकुमार, मामी बबीता, उसके पुत्र मुकुल त्यागी व पुत्री नैना ने हल्द्वानी में मकान दिलाने व पुत्री की शादी करने के नाम पर उन्हें झांसा में ले लिया। मामा व उसके परिजनों की बातों पर विश्वास कर उन्होंने मकान दिलाने व पुत्री की शादी करने के नाम पर मामा राजकुमार को 41.86 लाख रुपये दो बार में दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान अपने नाम कराने पर मामा उन्हें टरकाते रहे। इसके बाद वह अपने पति व बच्चों के साथ मामा के घर पहुंची। इस पर आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता भी हो गया था लेकिन आरोपी रुपये वापस करने की मांग पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए आ रहे हैं। 12 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह घर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने रुपये वापस करने की बात पर उन्हें लात घूसों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं मामा राजकुमार व मामी बबीता ने जान से मारने की नियत से उनका सिर दीवार में देकर मारा। इससे वह बेहोश होकर गिर गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजकुमार, बबीता, मुकुल त्यागी व नैना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed