{"_id":"69f78090c1a1a5e4120fdf4c","slug":"farmer-leader-receives-death-threat-over-phone-hapur-news-c-306-1-gha1004-121882-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। किसान नेता हरीश हूण को मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। जिसको लेकर पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव शुक्लमपुरा निवासी हरीश हूण भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 2 मई की शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी। पीडि़त का आरोप है कि कॉल करने वाले ने पहले कहा कि वह विकास के साथ पुलिस में शिकायत करके आया है और उन्हें धमकाते हुए बड़ा नेता बनाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना से आहत किसान नेता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos