सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager Dies of Illness; Three Men Flee Cremation Ground with His Head

Hapur: श्मशान में चिता से सिर लेकर फरार हुए बाइक सवार, किशोर की बीमारी से हो गई थी मौत, तंत्र मंत्र की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 04 May 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

16 वर्षीय युवक शुभांशु पेट की दिक्कत से बीमार था। शनिवार को उसकी मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया था। लोगों का आरोप है कि चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट आए थे, लेकिन बाद में जाकर देखा तो चिता से किशोर का सिर गायब था।

Teenager Dies of Illness; Three Men Flee Cremation Ground with His Head
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली में एक किशोर की शनिवार को बीमारी के कारण में मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इसी बीच मोपेड पर सवार होकर पहुंचे तीन लोग चिता से किशोर से सिर लेकर फरार हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Trending Videos


परिजनों के अनुसार, मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय युवक शुभांशु पेट की दिक्कत से बीमार था। शनिवार को उसकी मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया था। लोगों का आरोप है कि चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट आए थे, लेकिन बाद में जाकर देखा तो चिता से किशोर का सिर गायब था। सुबह लोगों ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो मोपेड पर तीन संदिग्ध श्मशान से आते हुए रिकार्ड हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति थी। देर शाम ग्रामीण देहात थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि तंत्र मंत्र की आशंका के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। मोपेड पर सवार एक बुजुर्ग भगवा वस्त्र धारण किए हुए था।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस टीम लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed