सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth dies under suspicious circumstances.

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances.
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव उनके ही मकान में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार गांव ढोलपुर निवासी बोबी (34) पुत्र खचेडू शनिवार को घर में संदिग्ध दशा में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। परिजन और पड़ोसी युवक को अस्पताल के लिए लेकर चले। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed