{"_id":"69d6b83512fa0864d304b61e","slug":"crops-damaged-and-waterlogging-reported-in-villages-of-babugarh-and-garhmukteshwar-amidst-heavy-rains-and-hailstorm-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139654-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाबूगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर के गांवों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि में फसलों को नुकसान, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाबूगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर के गांवों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि में फसलों को नुकसान, जलभराव
विज्ञापन
बारिश होने से गढ़ रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। झमाझम बारिश के साथ गढ़मुक्तेश्वर व बाबूगढ़ क्षेत्र के गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। गेहूं की फसलों को भारी नुकसान की संभावना है। हापुड़, पिलखुवा और धौलाना क्षेत्र में भी जमकर बादल बरसे। इससे शहर भी जलमग्न हो गया। सरकारी अस्पताल में भी पानी भर गया। मरीज और राहगीरों को आवागमन में भी काफी परेशानी हुई।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बरसात हुई। मंगलवार की रात में भी खूब बादल बरसे। बुधवार दिन में मुदाफरा, हरनाथपुर कोटा, धनावली अट्टा, गोहरा आलमगीरपुर, बागड़पुर और गढ़ के कई गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई।
इससे तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर यह मौसम गेहूं की फसल पर कहर बरपा रहा है। क्योंकि खेतों में कटाई से लेकर थ्रेसिंग तक रुक गई है।
रात में बरसात, दिन में भी जलमग्न रहा अस्पताल का पार्क
बारिश के बाद भी गढ़ रोड के इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रही। अधूरे नाला निर्माण के चलते हापुड़ सीएचसी के पार्क में भी पानी भर गया। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाईओवर पार करने के बाद भी सड़कें जलमग्न रहीं। अपनाघर कॉलोनी में भी जलभराव से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।
गेहूं क्रय केंद्र पड़े विरान
बेमौसम बरसात के चलते जिले में बने 29 गेहूं खरीद केंद्र अभी तक विरान पड़े हैं। बरसात के चलते इन केंद्रों पर गेहूं की तुलाई शुरू नहीं हो सकी है। जबकि ये केंद्र एक अप्रैल से शुरू किए गए हैं। अभी एक सप्ताह से अधिक समय और लग सकता है।
बीमा कंपनी ने 24 किसानों के क्लेम किए रिजेक्ट, रिपोर्ट तलब
बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। बीमा कंपनियों को सूचना देने वाले किसानों में 24 के क्लेम रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इस पर कृषि अधिकारी ने स्थानीय कंपनी प्रतिनिधियों से रिपोर्ट तलब की है। सिर्फ 13 किसानों के क्लेम पास हुए हैं।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश का कहना है कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है। वह फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दे सकते हैं। कृषि विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Trending Videos