सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Crowds gathered with hope, only to be disappointed.

Hapur News: उम्मीदों के बीच उमड़ी भीड़, हाथ लगी मायूसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered with hope, only to be disappointed.
हापुड़ में समाधान दिवस में समस्याएं सुनती डीएम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। इस दौरान भीड़ उमड़ी और 62 शिकायतें आईं। इसमें से मौके पर आठ का ही निस्तारण हो सका। वहीं, तगासराय की महिलाओं ने जल निकासी न होने की शिकायत करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, बार-बार शिकायत लेकर पहुंचने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी है।
Trending Videos

डीएम कविता मीणा की अध्यक्षता में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान गांव अकड़ौली निवासी सुरेंद्र पाल ने खेत को कब्जा मुक्त कराने, ग्राम किल्हौड़ा निवासी मूलचंद ने हाईटेंशन लाइन को चालू कराने, सभासद मनीषा कस्तूरी ने देवलोक कॉलोनी की सड़क बनवाने, पंजाबी कॉलोनीवासियों ने बंदरों की समस्या, मोहल्ला नवीकरीम कासमपुरा निवासी धर्मकौर ने सड़क पर कब्जे को लेकर आठ माह से शिकायत का निस्तारण न करने, ग्राम हरनाथपुर कोटा निवासी प्रधान विनोद कुमार ने पानी की निकासी न होने, मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी अफजाल ने मकान पर विद्युत कनेक्शन दिलाने, सुभाष चंद त्यागी ने नियुक्ति के बाद अवशेष बिलों के भुगतान व पेंशन जारी कराने की मांग की। इस पर डीएम ने बीएसए रितु तोमर प्रकरण का निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मंगलीमाता रोड का निर्माण कराने, अंकुर भड़ाना ने ग्राम निजामपुर में सरकारी चकमार्ग पर कब्जे को हटवाने आदि शिकायतें रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए।
इस दौरान एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम ईला प्रकाश, सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा, तहसीलदार राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed