{"_id":"69e7aca51fc244db55075d90","slug":"demanding-inclusion-of-outsourced-workers-in-the-energy-corporation-contract-workers-surrounded-the-se-office-hapur-news-c-135-1-hpr1002-140289-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आउटसोर्स को ऊर्जा निगम में शामिल करने की मांग, संविदा कर्मियों ने घेरा एसई कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आउटसोर्स को ऊर्जा निगम में शामिल करने की मांग, संविदा कर्मियों ने घेरा एसई कार्यालय
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। कर्मचारियों ने आउटसोर्स निगम में बिजली कर्मचारियों को शामिल नहीं किए जाने का कड़ा विरोध किया। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर सात मई से कार्य बहिष्कार करने का एलान किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन शर्मा ने बताया कि ऊर्जा निगम में संविदा कर्मियों की लगातार छंटनी की जा रही है। वेतन देेने में भी अनियमितता हो रही है, कई बार इस समस्या को उठाया गया है, लेकिन राहत नहीं दिलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स से भर्ती होने वाले कर्मचारियों को ऊर्जा निगम में तवज्जो नहीं दी जा रही है। जबकि संविदा कर्मचारी दिन रात कड़ी मेहनत कर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने का प्रयास करते हैं।
इन समस्याओं के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। वर्टिकल के तहत कर्मचारियों का शोषण न किए जाने की भी मांग उठाई गई। समस्त कर्मचारियों ने एलान किया कि यदि उनकी समस्याएं समय से निस्तारित नहीं की गई तो सात मई को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
संविदा कर्मियों ने कहा कि मानदेय दिए जाने में भी उन्हें परेशान किया जाता है। भर्ती के दौरान जो मानदेय तय किया जाता है, उतना पैसा नहीं मिलता है। धरना प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र त्यागी, शिवकुमार गिरी, अमित, विपिन, संजू, दिनेश सैनी, सुंदर लाल, जगमोहन, सचिन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X