सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tempo hits divider and overturns, man's arm amputated

Hapur News: डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो, काटना पड़ा युवक का हाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tempo hits divider and overturns, man's arm amputated
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण युवक का हाथ गंवाना पड़ा। हादसे में घायल की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मीरा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनका पुत्र चंंद्रप्रकाश 13 अप्रैल को दिल्ली से घरेलू सामान लेकर टेंपो से बदायूं जा रहा था। रास्ते में युवक ने कई बार चालक राहुल को तेज गति से वाहन न चलाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। सुबह करीब तीन बजे जब ये लोग हाईवे 09 पर जेएमएस स्कूल के सामने पार्थ ढाबा के पास पहुंचे, तो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेंपो को सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से रगड़ता हुआ रुक गया। हादसे में चालक के बाईं ओर बैठे चंदप्रकाश का बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया। घायल को पहले चौहान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसका बायां हाथ कंधे के पास से काटना पड़ा। मीरा देवी ने बताया कि बेटे के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed