{"_id":"69eb39a17d9020bdd10471a5","slug":"hindu-organizations-are-angry-with-actions-of-a-youth-at-a-wedding-ceremony-in-hapur-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ में शादी समारोह में युवक की दबंगई, दूल्हे को मारने की धमकी दी, हिंदू संगठनों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ में शादी समारोह में युवक की दबंगई, दूल्हे को मारने की धमकी दी, हिंदू संगठनों में उबाल
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पिलखुवा में शादी समारोह में युवक ने दूल्हे को धमकी दी, लड़की की आपत्तिजनक फोटो भेजी। हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज की।
नारेबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को शादी समारोह के दौरान एक युवक की दबंगई और ब्लैकमेल की हरकत के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। दूल्हे को जान से मारने की धमकी और लड़की की आपत्तिजनक फोटो भेजने के मामले में संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार सोमवार को जब एक हिंदू परिवार की बरात चढ़त के साथ वाल मुकुंद धर्मशाला की ओर बढ़ रही थी, तभी मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी आमिर मौके पर पहुंचा। उसने दूल्हे से बात करने का दबाव बनाया और दूल्हे के रिश्तेदार को अलग ले जाकर बग्गी पर फायरिंग करने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने साफ धमकी दी कि दूल्हे को एक दिन जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने मौके पर मौजूद बारात पक्ष के कई रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर जुटाकर व्हाट्सएप के जरिए लड़की की आपत्तिजनक फोटो व संदेश भेजे। आरोपी ने खुलेआम कहा कि वह यह शादी नहीं होने देगा और रिश्ते को बिगाड़ कर रहेगा। घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद से सौरभ चौहान, हिन्दू रक्षादल के जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा, विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना से नरेंद्र तोमर और हिन्दू जागरण मंच से पवन तोमर समेत कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
संगठनों ने इस घटना को परिवार की इज्जत पर सीधा हमला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि ढिलाई होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सभी पदाधिकारी ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कमेंट
कमेंट X