{"_id":"6a7f4db16056c481940bb1a4","slug":"families-of-freedom-fighters-were-honored-with-shawls-and-certificates-of-appreciation-hapur-news-c-135-1-hpr1005-146615-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को शाल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को शाल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। एसएसवी डिग्री कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को शाल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, डीएम कविता मीना, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीडीओ श्रुति शर्मा, बीएसए दीपा भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने विभाजन की विभीषिका से विस्थापित परिवारों के नाम मोमबत्ती जलाकर किया गया। श्रीचंद शर्मा ने कहा कि वीभत्स नरसंहार की याद में कार्यक्रम आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए विस्थापित परिवारों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रेखा नागर ने कहा कि विभाजन का दर्द झेलने वाले परिवारों के त्याग और संघर्ष से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कविता मीना ने विभाजन की त्रासदी ने देशवासियों को एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का महत्व समझाया। कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें इतिहास से सीख लेकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
श्रुति शर्मा ने कहा कि विस्थापित परिवारों ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दीपा भाटी ने विद्यार्थियों को विभाजन की विभीषिका के इतिहास से अवगत कराकर देशप्रेम और एकता की भावना विकसित करने को लेकर जागरूक किया। कविता माधरे ने कहा कि विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि देकर उनके संघर्ष और बलिदान को सभी को नमन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त 1947 को विभाजन दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में एक लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में दीवान इंटर कॉलेज से आए छात्राओं ने विभाजन विभीषिका पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता प्रस्तुत की।