फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Unidentified body found at Meerut T-junction; death by electrocution suspected

Hapur News: मेरठ तिराहे पर मिला अज्ञात शव, करंट से मौत की आंशका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Unidentified body found at Meerut T-junction; death by electrocution suspected
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहा स्थित शौचालय के पास शुक्रवार की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बिजली करंट से व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मेरठ तिराहा पर बने शौचालय के पास शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास से कोई वस्तु व अन्य सामान नहीं मिला। ऐसे में व्यक्ति की मौत बिजली करंट से होने है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार व्यक्ति थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान ने व्यक्ति उनके गांव का निवासी नहीं है की बात कही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है। फिलहाल मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed