{"_id":"6a7f4ea8c77ac9fb120ab340","slug":"locals-thrashed-a-youth-on-suspicion-of-stealing-a-bike-and-handed-him-over-to-the-police-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146622-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक चोरी करने के शक में लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक चोरी करने के शक में लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में शुक्रवार की सुबह मोहल्लेवासियों ने बाइक चोरी करने के शक में एक युवक की जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को मानसिक रूप से कमजोर मानकर मामले की जांच कर रही है। बाइक स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से बाइक चोरी करने की बात से इन्कार कर दिया है।
नगर के वार्ड नंबर-27 के सभासद मरगूब हसन को मोहल्ला काजीवाड़ा काली मस्जिद के सामने निवास है। बृहस्पतिवार की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार की सुबह गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में जा रहे मोहल्ले निवासी आढ़तियों ने एक युवक को बाइक के पास खड़े हुए देख लिए। उन्हें युवक पर सभासद की बाइक चोरी करने का शक गहरा गया। इस दौरान मोहल्ले के कुछ और भी लोग यहां एकत्र हो गए। इसके बाद सभी ने मिलकर युवक को पीटना शुरू कर दिया।
भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मोहल्लेवासियों ने युवक को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। अर्धनग्न अवस्था में युवक की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में युवक अपने आपको बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान का रहने वाला और अपने पिता का नाम भी बता रहा है। वीडियो में एक युवक उसे पूछताछ व अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि बाइक चोरी करने के शक में मोहल्लेवासियों ने युवक को पीटा और पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर पाया गया है। मामले में बाइक स्वामी सभासद ने भी कोतवाली पहुंचकर अपनी बाइक चोरी करने की बात से साफ इन्कार किया है। संवाद