{"_id":"6a284e967f2764ca4006c834","slug":"female-students-won-11-medals-including-four-golds-in-shooting-hapur-news-c-135-1-hpr1002-142784-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शूटिंग में छात्राओं ने जीते चार स्वर्ण समेत 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शूटिंग में छात्राओं ने जीते चार स्वर्ण समेत 11 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नोएडा में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 13 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सौम्या त्यागी ने स्वर्ण, ईशिका ने व्यक्तिगत में रजत, टीम में स्वर्ण, ईशिका वर्मा ने टीम में स्वर्ण, आयुषी सिंह ने टीम में स्वर्ण, अर्पिता सिंह, काजल, उर्वी ने टीम में कांस्य, माही त्यागी, दिशी चौधरी, प्रियांशी चौधरी ने टीम में रजत पदक जीता। बताया कि इन छात्राओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इस प्रतियोगिता में दो हजार से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया। स्कूल आगमन पर छात्राओं को सम्मानित किया गया।