{"_id":"6a293c15a9322b7ab5012922","slug":"video-dilapidated-house-collapses-amidst-storm-in-hapur-couple-and-two-young-children-injured-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में आंधी में भरभराकर गिरा जर्जर मकान, दंपती व दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में आंधी में भरभराकर गिरा जर्जर मकान, दंपती व दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नन्नी धोबी घाट मोहल्ले में मंगलवार रात को आई तेज आंधी के दौरान एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए। जानकारी के अनुसार नन्नी नगर धोबी घाट निवासी शमीम का मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था।मंगलवार रात्रि को तेज आंधी के दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। मलबे की चपेट में आकर शमीम का बड़ा बेटा शाहनवाज (33), उसकी पत्नी सोनी (32), पुत्र शान (3) और पुत्री परी (5) घायल हो गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी पुराना और जर्जर था। मकान पर गार्डर और पटिया डाले गए थे, लेकिन तेज आंधी का दबाव वह नहीं झेल सका और भरभराकर गिर पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।