सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news Moving car turns into a fireball on NH-9

UP: एनएच-9 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जलती रही और हो गई खाक; चालक ने कूदकर बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, कुचेसर चौपला (हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

नेशनल हाईवे-9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के राजाजी ढाबे के सामने शॉर्ट सर्किट से एक चलती कार में भीषण आग लग गई। फरीदाबाद निवासी चालक विनय कुमार सिंह ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

hapur news Moving car turns into a fireball on NH-9
कार में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे-9 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के राजाजी ढाबे के सामने मंगलवार की देर रात एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते कार को अपनी चपेट में ले लिया।



गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 37 थाना सराय हरियाणा निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र कमला प्रसाद मंगलवार की दोपहर को उत्तराखंड के रुद्रपुर से वापिस हरियाणा जाने के लिए कार से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात को जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 के नए बाईपास पर कुचेसर रोड चोपला के पास पहुंचे, अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। कार में आग लगती देख कार चला रहे विनय कुमार सिंह तुरंत गाड़ी से कूद गए और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे हाईवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह थम गया। आग लगने की जानकारी पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बीच हाईवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed