सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Food Department raids Kabir Foods restaurant; gravy sample collected.

Hapur News: कबीर फूड्स रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, ग्रेवी का नमूना लिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Food Department raids Kabir Foods restaurant; gravy sample collected.
कबीर फूड्स पर खाद्य सामग्री की जांच करते फूड इंस्पेक्टर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव सरूरपुर स्थित नेशनल हाईवे-09 किनारे संचालित कबीर फूड्स रेस्टोरेंट पर छापा मार कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच की। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक आरपी गंगवार ने रेस्टोरेंट में तैयार की जा रही ग्रेवी का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने रसोईघर, खाद्य सामग्री के भंडारण, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्वच्छता संबंधी कुछ कमियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर खाद्य विभाग की ओर से रेस्टोरेंट संचालक को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षक आरपी गंगवार ने बताया कि लिए गए नमूने को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed