सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No development work will be carried out in villages without the permission of the DM and CDO.

Hapur News: डीएम और सीडीओ की बिना अनुमति के गांवों में नहीं होंगे विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
No development work will be carried out in villages without the permission of the DM and CDO.
विज्ञापन
हापुड़। जिले की 273 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को कराने के लिए अब डीएम और सीडीओ की अनुमति जरूर लेनी होगी। प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे ग्राम प्रधानों के लगातार दिए जा रहे प्रस्तावों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पंचायती राज विभाग से सभी प्रस्ताव डीएम को अनुमोदन के लिए भेजे जा रहे हैं।

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो चुका है। जिसके बाद अब ग्राम प्रधान प्रशासकों के रूप में कार्य कर रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायतों में विकास से संबंधित कार्य कराने को लेकर लगातार ग्राम प्रधान प्रस्ताव दे रहे हैं। कुछ गांवों में इस प्रकार की शिकायतें हैं कि पुन: चुनाव लड़ने की इच्छा वाले प्रधान अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराना चाहते हैं और इसके लिए आवेदन दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पंचायती राज विभाग ने आरोपों से बचाव को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी, इसमें तय हुआ है कि कोई भी नया काम शुरू करने से पहले डीएम का अनुमोदन लेना होगा। गांव में बिना किसी राजनीति के साधारण रूप से कार्य कराने को लेकर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन के आदेश हैं कि अभी पूर्व के कार्यकाल के बकाया कार्यों को ही पहले पूरा कराया जाए, इसके बाद ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए अन्य कार्य लिए जाए।
मामले में सीडीओ श्रुति शर्मा का कहना है कि गांवों में सड़क निर्माण से लेकर दूसरे विकास कार्य शुरू कराने से पहले अब जिलाधिकारी से अनुमोदन लेना होगा। इसके लिए फाइल बनकर पहले पंचायती राज विभाग में जाएगी। बिना स्वीकृति के कोई भी काम शुरू करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed