{"_id":"6a34e6cb1a94bbb90701a19b","slug":"wanted-criminal-killed-in-police-encounter-in-hapur-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, उद्योगपति के परिवार को बंधक बनाकर की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, उद्योगपति के परिवार को बंधक बनाकर की थी लूट
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़ जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गांव सादिकपुर के पास हुई मुठभेड़ में एक जून को उद्योगपति के परिवार को बंधक बनाकर हुई लूट के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बदमाश की पहचान श्याम निवासी सुरजपुर थाना पटवाई जिला रामपुर के रूप में हुई है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक पुलिस बल के साथ व थाना हापुड़ नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। बुलंदशहर रोड़ पर एक संदिग्ध बाइक सवार शख्स आता हुआ दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए मसैज फ्लैश किया तो हापुड़ देहात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बदमाश को ग्राम गोदी की साईड से घेर लिया। दोनों तरफ से खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश की ओर से ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएससी भेजा गया, जहां पर चिकित्सों दने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, कारतूस व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी थाना हापुड देहात क्षेत्रांर्तगत मोहल्ला गिरधारीनगर निवासी उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की घटना में वांछित था। ओर उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान हैड कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हुआ है।