फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga nears warning level; flowing 23 cm below the mark.

Hapur News: चेतावनी स्तर के करीब पहुंची गंगा, 23 सेंटीमीटर नीचे बह रही धारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga nears warning level; flowing 23 cm below the mark.
जलस्तर बढऩे से खादर क्षेत्र में गंगा का बहाव हुआ तेज। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण गढ़ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के प्रभारी अधिकारी के अनुसार रविवार शाम तक गंगा का जलस्तर 198.10 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी स्तर से मात्र 23 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है, जबकि खादर क्षेत्र के गांवों में संभावित बाढ़ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


शनिवार रात से रविवार शाम पांच बजे तक बिजनौर बैराज से एक लाख क्यूसिक से अधिक पानी का डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों और स्थानीय इलाकों में हुई बारिश का असर भी गंगा के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है और राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उधर, ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से भी प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है। घाटों पर पुलिस और गोताखोरों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि गढ़ क्षेत्र में गंगा का खतरे का निशान 199.33 मीटर निर्धारित है। जलस्तर के लगातार बढऩे से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि लगातार जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है, गंगा चेतावनी के निशान से 23 सेमी. नीचे बह रही है, उच्चाधिकारियों को भी इसकी समय समय पर रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed