फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur brajghat woman allegation relative fir sp order

पति का मौसा बना मॉन्स्टर: सूट दिलाने के बहाने ले गया, गेस्ट हाउस में की दरिंदगी; जोखिम में डाली थी आंखें

Sun, 25 Oct 2026 10:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 25 Oct 2026 10:54 PM IST
सार

 रिश्तेदार ने फोन कर महिला को सूट दिलाने की बात कही और उसे अपनी कार में बैठाकर गढ़मुक्तेश्वर ले गया। आरोप है कि गढ़ चौपला पहुंचने पर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की और उसकी आंखों में कोई पदार्थ डाल दिया, जिससे उसे दिखाई देना बंद हो गया।

विज्ञापन
hapur brajghat woman allegation relative fir sp order
पति के मौसा ने महिला से किया दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गंगानगरी ब्रजघाट क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के मौसा पर कपड़े दिलाने के बहाने कार में बैठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

राजनैतिक बैठक में हुई थी मौसा से मुलाकात
ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पति ने बताया कि 13 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुरादाबाद में आयोजित एक राजनैतिक बैठक में गया था। वहां उसकी मुलाकात पति के मौसा आरोपी अशोक कुमार निवासी मोहल्ला डबरिया, पिलखुवा, जनपद हापुड़ से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूट दिलाने के नाम पर ले गया था महिला को आरोपी
आरोप है कि अगले दिन रिश्तेदार ने फोन कर महिला को सूट दिलाने की बात कही और उसे अपनी कार में बैठाकर गढ़मुक्तेश्वर ले गया। आरोप है कि गढ़ चौपला पहुंचने पर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की और उसकी आंखों में कोई पदार्थ डाल दिया, जिससे उसे दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद आरोपी महिला को ब्रजघाट स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया। 

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद महिला को पुल के नीचे छोड़कर भागा
महिला का आरोप है कि वहां सुबह करीब 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद महिला को स्याना चौपला पर पुल के नीचे छोड़ दिया गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की थी। 

पुलिस का बयान
सीओ राहुल यादव ने बताया कि इस बीच तहरीर नहीं मिली थी, एसपी के आदेश पर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मेडिकल परीक्षण कर लिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed